फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज, खाद की दुकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। शासन के निर्देश पर मधुबन, करहां आदि बाजारों की 33 खाद बीज की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान 19 दुकानों संदिग्ध नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर तथा जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने गुरुवार को घोसी क्षेत्र के चिरैयाडाड़, कुसुम्हा, दोहरीघाट में 11 उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी की। डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों का नमूना लेकर जांच किया। टीम ने सबसे पहले चिरैयाडाड़ पहुंचकर स्टॉक चेक करने के साथ खाद का नमूने लिया। इसके बाद कुसम्हा, दोहरीघाट, गोंठा के साथ अन्य स्थानों पर भी चेकिंग के बाद नमूने लिए इसके साथ ही मधुबन सहित जिले के 19 उर्वरक दुकानों से संदिग्ध नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर विक्रेताओं को फटकार लगाई। उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने सभी उर्वरक दुकानदारों को चेतावनी दिया कि अधिक रेट पर तथा गलत उर्वरक न बेचें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें