मऊ। जिले के मोलनापुर ग्राम पंचायत में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह ने रवाना किया।
रैली स्कूल प्रागंण से शुरू होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के समापन पर छात्रों ने मौजूद ग्रामीणों को नाटक का मंचन कर खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों से चेताया साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत मिशन योजना का लाभ लेते हुए शौचालय बनवाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के छात्राओं ने कई दलों में विभाजित होकर स्कूल प्रागंण के अलावा गांव में सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर सरोज भारती, शीला सिंह, कुंजबिहारी गुप्ता, अर्चना यादव, राजकुमार वर्मा, पूनम पाल, शारदा देवी, उर्मिला, धानमती, फूला, सोनिया बेन, शंभूनाथ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।