घोसी। कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपु स्थित मदरसा समसुल उलूम में सोमवार की शाम को मदरसे के विवाद में मारपीट हो गई। इसको लेकर मो. यूनुस ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तीनआरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के हमीदुल हक ने मो. युनुस सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारने पीटने ,धमकी देने आदि को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।दर्ज मुकदमे के अनुसार सोमवार को मदरसा समसुल उलूम में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी जाँच के लिए पहुंचे थे।वहाँ कमेटी के उपाध्यक्ष मो यूनुस पुत्र अब्दुल गनी निवासी करीमुद्दीनपुर कागजात दिखा रहे थे। आरोप है कि इसी वीच हाफिज हमीदुल हक पुत्र शरीफुल ,जावेद सेठ पुत्र शकील अहमद,आसिफ रजा पुत्र मौलाना नेसार पंहुंच कर गाली गुप्ता देने लगे। विरोध करने धमकी देने लगे। हमीदुल हक की तहरीर पर उर्ज दर्ज मुकदमे के अनुसार मदरसे के विवाद को लेकर प्रबन्धक हाफिज नासीर,उपाध्यक्ष यूनुस व जलाल अहमद पुत्र अब्दुल वली ने मारने के साथ जान मारने की धमकी दी।कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया।