मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव विकास खंड के प्रधान संघ ने गुरुवार को ब्लाक कार्यालय पर संघ की तरफ से बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया। बैठक के बाद दर्जनों प्रधान ने 14वां वित्त एवं राज्य वित्त के खाते में आवश्यक और गैर कानूनी तरीके से की जाने वाले हस्तक्षेप का विरोध करते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को फतहपुर मंडाव विकास खंड कार्यालय पर प्रधान संघ ने बैठक किया। इस दौरान प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के द्वारा जारी किए गए आदेश का विरोध जताया। प्रधानों ने कहा कि जारी आदेश गैर कानूनी है, इसमें सभी बैंकों को आदेश दिया गया है, कि बिना उनके हस्ताक्षर के कोई भुगतान नहीं किया जाए। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी से प्रश्न किया कि आखिर यह आदेश किस पंचायत राज एक्ट में लिखा गया है। प्रधानों ने इस आदेश को तुरंत रोकने की मांग किया। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो प्रधान 24 सितंबर को ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष के साथ सरिता देवी, आशा देवी, शगुफ्ता परवीन, अवधेश गिरी, सावित्री देवी, चुन्नू अहमद, श्रवण गौड़, सूर्यभान, उमेश राजभर, अप्पू मौर्य, आदि मौजद रहे।