फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में 250 लोगों को बनाया जाएगा डिजिटल साक्षर: जिला समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान केतहत मुहम्मदाबाद गोहाना तहसील क्षेत्र के करहां जमुई गांव में रविवार को सीएससी केंद्र पर महिला पीएमजी दिशा केंद्र (प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता) का उद्घाटन दिशा केंद्र के जिला समन्वयक सुधीर शुक्ला तथा ग्राम प्रधान श्याम बिहारी जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दिशा केंद्र केजिला समन्वयक सुधीर शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों में तकनीकी जानकारी के साथ डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए गावों में दिशा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इसके तहत हर गांव के 250लोगों को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। जो पूर्णतया नि:शुल्क है। केंद्र की इसमहत्वाकांक्षी परियोजना से लगभग जिले के हजारों लोगों को साक्षर बनाया जा चुका है।अब यह कार्यक्रम धीरे-धीरे पिछड़े इलाकों में पहुंचता जा रहा है। ग्रामप्रधान श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यदि आदमी आज के जमाने में डिजिटल रूप से साक्षर हो जाए तो उसकी कार्यक्षमता में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी। गांवों के लोगों कोसामान्य से काम या जानकारी के लिए तहसील से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। डिजिटल साक्षर होने पर बहुत से कार्य घर बैठे ही कर सकते हैं। कार्यक्रम को प्रबंधक सुशील कुमार पांडेय, प्रबंधक सेराज खां, रामप्रवेश गुप्ता,अविनाश प्रजापति, अभय प्रताप सिंह, उमर फारुक, राजीव कुंवर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें