फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। क्षेत्र के बख्तावरगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र से रविवार केे पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस उपकेंद्र से क्षेत्र के शहरी इलाकों और दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रो में चार फीडरों के द्वारा आपूर्ति की जाती है। रविवार को सुबह सात बजे से ही शाम तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले नलकूप सबमर्सिबल शो पीस बने रहे। लोगों को पानी के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन भर आपूर्ति बाधित रहने के कारण नलकूप बंद रहे। खेती के कामों पर असर पड़ा। इस वाबत अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है कि मेन लाइन में मरम्मत का कार्य चल रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें