फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में किसानों की दुगनी आय के लिए दिलाया गया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम (मऊ)। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के पिलखी गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को किसान मेला का आयोजन किया गया । मेले का उद्घाटन पौध रोपण के साथ हुआ। साथ ही संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के तहत 2022 तक आय दोगुनी करने का संकल्प किसानों को दिलाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा कृषि संबंधी स्टाल लगाए गए। जहां किसानों ने खरीदारी किया साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने सैकड़ों किसानों को नवीन कृषि जानकारियों से अवगत कराया ।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसबीआईएम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुशील कुमार शर्मा ने किसानों को बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि योजनाओं भरपूर लाभ उठाएं । इस दौरान उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की विशेषता से अवगत कराया। साथ ही किसानों को इस योजना का फायदा उठाकर पैदावार को बढाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिक डा.एन पी सिंह ने फल संरक्षण के बारे में किसानों को विस्तार से बताया । डा. वी के सिंह ने पशु पालन के विषयों पर किसानों से चर्चा किया । उन्होंने गर्मी के मौसम में पशुओं को संतुलित आहार देने के बारे में बताया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डा. डीपी सिंह, डा. पीएस पांडेय, डा. अंगद प्रसाद, शैलेंद्र कुमार सिंह, काशीनाथ तिवारी, किसानों में संजय सिंह, केदारनाथ सिंह, गोपाल सिंह, श्रीराम सिंह, दिग्विजय यादव, नरसिंह सिंह, लल्लन सिंह, पप्पू राय, झारखंडी राम, रामू राम, सहित सैकड़ोंकिसान उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें