फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटी पुलिस वैन उपनिरीक्षक सहित छह पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरीडीह (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब एक पुलिस वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक दरोगा सहित छह पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस लाईन से क्यूआरटी की वैन सुबह सिपाहियों को लेकर चिरैयाकोट जा रही थी। बढुआ गोदाम-सरसेना मार्ग पर स्थित वनदेवी धाम के पास वैन के सामने अचानक ऑटो आ जाने से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार दरोगा सहित छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दुुर्घटना के बाद दोनों ऑटो मऊ की तरफ चले गए। बताया जाता है आटो चालक गड्ढा बचाने के चक्कर में अपने ऑटो गलत साइड में घुमा दिया, तभी पुलिस वैन वहां पहुंच गई। घायलों में सर्वनाथ सिंह, रामाशीष चौहान, रामआशीष मौर्य सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें