फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मदरसा परीक्षा में शामिल हुए 3112 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी, आलिम सीनियर सेकेंडरी मदरसा बोर्ड की परीक्षा शनिवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

दो पाली में पंजीकृत 3112 के सापेक्ष 2539 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मदरसा परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्रों पर एक- एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक- एक सह केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कार्यालय से ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी की जा रही थी। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। पहली पाली में पंजीकृत 2327 की तुलना में 1857 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दूसरी पाली में पंजीकृत 785 की तुलना में 682 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें