राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जारी 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नौ ब्लॉकों में 30 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई। इसमें 1143 टीबी के नए मरीज मिले। इनका उपचार शुरू कर दिया है।
इसके साथ जिले में उपचारित टीबी मरीजों की संख्या 2289 पहुंच गई है। अभियान में 14 वर्ष से कम उम्र के 24 मरीज भी मिले हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हंसराज सोनी ने बताया कि सरकार ने देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। 24 मार्च से 100 दिन का विशेष टीबी मरीज खोज अभियान चल रहा है। टीम घर-घर जा रही है। टीबी का मरीज चिह्नित होने पर उसका निक्षय पोषण योजना में पंजीकरण किया जा रहा है।
इस अभियान में अब तक तीस हजार लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 16 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई, 14,202 के एक्सरे किए जा चुके हैं। इस 100 दिवसीय अभियान में 1143 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 2289 पहुंच गई है।
बताया कि अभियान के तहत रतनपुरा ब्लॉक में 98, फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में 127, घोसी ब्लॉक में 102, कोपागंज ब्लॉक में 95 और परदहा ब्लॉक में 54, मुहम्मदाबाद गोहना में 132, बड़राव ब्लॉक में 38, दोहरीघाट ब्लॉक में 58 तो रानीपुर में 94 मरीज मिले हैं। संवाद