मऊ। सपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी सविता बलिया से चलकर शनिवार को मऊ पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत पार्टी पदाधिकारियों और उनके समाज के लोगों ने फूल मालाओं से किया। बैठक को संबोधित करते हुए संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि हमारे समाज के लोग देश प्रदेश में विभिन्न उपनामों से जाने जाते हैं। कहीं सविता सेन तो कहीं शर्मा, नाई, ठाकुर, सलमानी आदि नामों से पुकारे जाते हैं।
कहा कि हमारे समाज के लोगों की संख्या तीन प्रतिशत से भी अधिक है जो अति पिछड़े हुए हैं। जनता आने वाले 2022 का इंतजार कर रही है। जनता के लिए विकास के सारे रास्ते चुनाव के पूर्व ही माननीय अखिलेश यादव ने घोषणा करके खोल दिया है कि सरकार आते ही नौजवानों, बेरोजगारों को नौकरी के साथ महत्वपूर्ण जनउपयोगी योजनाएं दी जाएंगी। जिन योजनाओं को योगी मोदी सरकार ने बंद कर दिया है उसको भी चालू करते हुए प्रदेश के सभी किसान नौजवान के घरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली सरकार देने का काम करेगी।
जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अति पिछड़ों समाज के लोग सरकार बनाने में हनुमान जी का काम करेंगे अति पिछड़े वही लोग हैं जो पिछड़े से उनका हक मारा गया है। उनके हक पर सामंत वादियों ने उन्हीं का वोट लेकर कब्जा कर लिया अब वही पिछड़े भाई 2022 में सपा की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, बैजनाथ पासवान, शेषनाथ शर्मा, सचिन शर्मा, सिकंदर शर्मा, प्रमोद आदि रहे।