फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बहन के घर बाइक से जा रहे थे 3 युवक पिकअप की टक्कर से 2 भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काछीकला निवासी दो भाइयों की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। घटना बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास रविवार की रात नौ बजे को हुई। बलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

घटना के समय दोनों अपने एक और साथी के साथ बलिया में बहन के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। दोनों की मौत की सूचना पर उनके गांव काछीकला में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार, काछीकला गांव निवासी दिनेश साहनी (28) अपने पट्टीदार भाई अरविंद साहनी (25) के साथ एक ओर साथी पवन (15) के साथ एक ही बाइक से शादी में शामिल होने के लिए रविवार की शाम 8 बजे निकले थे। अभी वह तीनों गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के समय बाइक चला रहे अरविंद ने हेलमेट नहीं पहन रखा जिससे उसके सिर में चोटें लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं सवार दिनेश की भी कुछ देर बाद घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाने के साथ घायल पवन को सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
वहीं सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल रहा। जानकारी के अनुसार, तीनों शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करते थे। दिनेश दो भाइयो में सबसे बड़ा था।
वहीं अरविंद की एक साल पहले शादी हुई थी। उसके मौत पर पत्नी कौशल्या का रो रो कर हाल बेहाल था। अरविंद दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था। मृतक अरविंद और दिनेश दोनों हिकमा चट्टी पर चाय नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें