फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोहरे के बीच फोरलेन पर मिट्टी के ढेर से टकराईं तीन कारें और ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। जिले में खराब मौसम के बीच घना कोहरा अब वाहन चालकों के लिए खतरा साबित होने लगा है। शनिवार की रात दो घंटे में सरायलंखसी थाना क्षेत्र के गोहटा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर चार वाहन टकरा गए। पहले तीन कारें और फिर बाद में टेलर फोरलेन पर पलट गया। गनीमत थी कि हादसे के समय कारों की गति बेहद धीमी होने के चलते इसमें सवार 15 लोगों मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरायलंखसी थान क्षेत्र के गोहटा गोरखपुर-वााराणसी फोरलेन पर फोरलेन मरम्मत कार्य चल रहा है जिसके लिए रूट डाइवर्जन के लिए सड़क पर मिट्टी का ढेर रखा गया है। रूट डाइवर्जन के पास न संकेतक लगे हैं न ही कोई सूचना बोर्ड लगे हैं। ऐसे में घने कोहरे के कारण गाडि़यां मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट जा रही थी या क्षतिग्रस्त हो जा रही थी। इसीबीच शनिवार की देर रात फोरलेन पर एक टेलर सहित तीन गाडि़यां पलट गई जबकि दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि गाड़ियों में सवार कुल पंद्रह लोग बाल बाल बच गए। पहली घटना शनिवार की देर रात दो बजे के करीब की है। जहां लखनऊ निवासी अभीजित सिंह अपने परिवार के चार लोगों के साथ कार में सवार होकर गोरखपुर से वाराणसी जा रहें थे अभी वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गोहटा गांव के पास पहुंचे ही थे कि रूट डाइवर्जन के लिए फोरलेन पर रखे मिट्टी के ढेर से टकरा गए जिसमें उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही की कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। दुसरी घटना उसके दस मिनट बाद ही घटी बस्ती जनपद से भुसा लादकर एक पिकअप गाजीपुर जनपद के जंगीपुर जा रहा था। वह भी गोहटा गांव के पास पहुंचा ही था कि वह भी रूट डाइवर्जन के लिए रखा मिट्टी के ढेर से टकरा गया और फोरलेन सड़क पर ही पलट गया इस दुर्घटना में ड्राइवर खलासी भी बाल बाल बच गए।तीसरी घटना रात में ही देवरिया जनपद से महाराष्ट्र नागपुर जा रहें एक टेलर भी रूट डाइवर्जन के चलतू मिट्टी के ढेर से टकराकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस घटना में टेलर चालक अहमद उमर खान और खलासी भी बच गए वहीं शनिवार की रात घने कोहरे के कारण गोहटा गांव के पास रूट डाइवर्जन के पार मिट्टी के ढेर से टकराकर दो ट्रक और तीन कार भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें