मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटता नजर नहीं आ रहा है, सोमवार को आए कोविड जांच रिपोर्ट में दो मासूम सहित 29 नए संक्रमित मरीज मिले। सकारात्मक बात रही सोमवार को 26 मरीज संक्रमण को मात देकर घर लौटे। नए मरीजों से सक्रिय मरीजों की संख्या 185 पहुंच गई, इसमें 175 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि सोमवार को 1728 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली। बताया कि इसमें 399 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से जबकि 1429 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली। एंटीजेन में 4, आरटीपीसीआर में 24 जबकि ट्रूनाट जांच में एक मरीज मिला। बताया कि सोमवार को 26 मरीज रिकवर हुए। वहीं मिले संक्रमित मरीजों में दो मासूम जिनकी उम्र क्रमश: एक तथा दो वर्ष है। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र से 12, रतनपुरा ब्लाक से दो, रानीपुर ब्लाक से दो, परदहा ब्लाक से तीन जबकि दोहरीघाट ब्लाक से एक जबकि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से नौ मरीज मिले है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 8,708 पहुंच गई है, इसमें 8,442 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 185 सक्रिय मरीजों में से 175 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशसन में चल रहा है।