फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 3 साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 2 लाख 75 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के दंगौली गांव निवासी सुरेंद्र चौहान ने घोसी थाना क्षेत्र के मुस्करा गांव निवासी सुखनंदन प्रजापति और पत्नी शीला पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2011 में वह सऊदी अरब से कमाकर आया तो मुस्कुरा गांव निवासी सुखनंदन प्रजापति ने प्रयागराज स्थित निजी बैंक में 15% ब्याज पर भुगतान का लालच देकर तीन साल के लिए 75 हजार रुपये ले लिया। धोखाधड़ी कर आरोपी ने पत्नी को एजेंट बनकर 18% ब्याज पर देने का वादा कर 2लाख और जमा कर लिया। तीन साल पूरा होने पर जब पीड़ित ने ब्याज सहित अपने पैसों की मांग की तो आनाकानी करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने उक्त पैसे से मुस्करा और कोइरियापार में आठ बिस्वा जमीन पत्नी के नाम से खरीदी और बाद में जनरल स्टोर की दुकान खोल ली। पैसों की मांग करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर आरोपी दंपति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर घोसी थाना क्षेत्र के मुस्कुरा गांव निवासी एक दंपती पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें