घोसी। एसडीएम घोसी और सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में दीपावली और भाई दूज पर्व पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थों को लेकर घोसी तहसील क्षेत्र के मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की। निरीक्षण के दौरान 26 हजार का 130 किलो खराब छेने का रसगुल्ला नष्ट कराया।
खाद्य विभाग की टीम ने बलुआ पोखरा घोसी स्थित बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित मिठाई कारखाना का निरीक्षण किया। मिठाई कारखाने में छेने के रसगुल्ले में सोडियम बाइकार्बोनेट का छेना मिला। बरकाती गली, करीमुद्दीनपुर घोसी की लकी स्वीट्स बाराबंकी के मिठाई अवैध रूप से संचालित कारखाने से मिल्क केक, नमकीन, छेने की मिठाई का नमूना लिया। 26 हजार का 130 किलो खराब छेने का रसगुल्ला नष्ट कराया। बलुआ पोखरा घोसी मे अवैध रूप से मिठाई का कारखाना चलते पाया गया। संग्रहित किए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी। जांच टीम में नायब तहसीलदार घोसी अभिषेक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, रीता, विजय प्रकाश यादव, सत्यराम यादव, ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।