फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2532 बुजुर्गों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चार निजी अस्पतालों समेत कुल 47 अस्पतालों में शुक्रवार को 2532 बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। मार्च में 55 हजार से अधिक बुजुर्गों को टीका लगना है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के तीसरे दौर में नगर के आयुष्मान योजना में शामिल शारदा नारायण, फातिमा, प्रकाश अस्पताल तथा राहुल नर्सिग होम के साथ जिला अस्पताल तथा महिला जिला अस्पताल में टीकाकरण किया गया। इसके अलावा नौ ब्लाकों के सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, परदहा, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, बड़राव, दोहरीघाट क्षेत्र के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बताया कि इन 47 केंद्रों पर 6 हजार 750 बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 2535 बुजुुर्गों ने टीका लगवाया। सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को नि:शुल्क टीका लगाया गया। जबकि निजी अस्पताल में टीका लगाने वाले 20 बुजुर्गों ने पहले डोज के लिए 250 रुपये का शुल्क का भुगतान किया। सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा टीकाकरण दोहरीघाट सीएचसी पर हुआ। यहां 300 के सापेक्ष 170 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। दूसरे स्थान पर सीएचसी रानीपुर रहा। यहां 300 में से 108 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। सबसे बदतर स्थिति जिला अस्पताल की रही। यहां 450 में से 69 लोगों ने टीका लगवाया। यहां टीकाकरण का ग्राफ 15.3 फीसदी रहा। ।
इनसेट
हेल्थवर्कर को लगी दूसरी डोज
मऊ। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और नौ सीएचसी में 643 हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज शुक्रवार को लगाई गई जबकि सूची में 1219 के नाम थे। बृहस्पतिवार को पहले चरण में 1215 हेल्थवर्कर जिन्हें टीके की पहली डोज दी गई थी। उनके दूसरे डोज के लिए टीकाकरण जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सभी नौ सीएचसी पर आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें