फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 96 घंटे में इमरजेंसी में आए 250 मरीज, इसमें 50 फीसदी डायरिया से पीड़ित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में भीषण गर्मी और प्रचंड धूप के कारण जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस सप्ताह के चार दिनों में इमरजेंसी में करीब 250 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भारी दबाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें 125 से अधिक मरीज पेट दर्द, डायरिया और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें करीब 30 मरीजों को भर्ती कर दो दिन तक उपचार किया गया।
अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार, रविवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बीच इमरजेंसी में पहुंचे 200 मरीजों में से 25 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
वहीं 75 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 100 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या ने बताया कि अस्पताल आने वाले कुल मरीजों में से लगभग 50 प्रतिशत मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के सीजन में लोग देर रात गरिष्ठ भोजन कर रहे हैं। ऊपर से भीषण बिजली कटौती के कारण लोग पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं, जिससे पाचन तंत्र बिगड़ रहा है और ब्लोटिंग व डायरिया की समस्या बढ़ रही है। होटल-रेस्टोरेंट का बासी खाना और प्रदूषित पानी भी इसका मुख्य कारण है।
बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इस मौसम की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के पीआईसीयू में रोजाना दस बच्चों का उपचार किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन बच्चों में 60 प्रतिशत से अधिक बच्चे उल्टी और दस्त की गंभीर शिकायत के साथ आ रहे हैं।
00000000000000
बाहरी खाने से पूरी तरह करें परहेज
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सी.एस. साहनी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 60 प्रतिशत बच्चों में डायरिया की शिकायत मिल रही है। उन्होंने अभिभावकों को सख्त हिदायत दी है कि बच्चों को बाजार का खुला या बासी खाना बिल्कुल न दें, क्योंकि इस मौसम में मक्खियां भोजन को तेजी से दूषित करती हैं। बच्चों को घर का बना ताजा खाना दें और अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे दाल का पानी, छाछ, दही और लस्सी दें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

पर्ची काउंटर पर जबरदस्त भीड़, 900 से पार पहुंची ओपीडी
शुक्रवार को जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर स्थिति बेकाबू नजर आई। सुबह काउंटर खुलने से पहले ही दवा और पर्ची के लिए लंबी कतारें लग गईं, जो दोपहर 1:30 बजे तक रही। शुक्रवार को ओपीडी 900 से पार पहुंच गई, जबकि आम तौर पर ओपीडी 800 के करीब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें