फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में 25 जोड़ी पहलवानो ने आजमाया दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मकर संक्रांति के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के बरामदपुर मोहल्ला के गुड्डड बाबा स्थान पर शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में मऊ जनपद के अलावा आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जनपद से आए पहलवानों ने अपना दांव पेच आजमाया। इस दौरान कुल 25 जोड़ी से अधिक कुश्तियां हुई। सर्वाधिक चर्चित 20 हजार की इनामिया कुश्ती आजमगढ़ के रमाशंकर और बलिया के कुलबिहारी के बीच हुई जो बराबरी पर छुट्टी।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में मऊ के राहुल और जौनपुर के अमर देव, मऊ के ही शाहुल और बलिया के कल्लू की कुश्ती बराबरी पर छुट्टी। इसके अलावा रामपुर टंडवा के कन्हैया और जौनपुर अजय के बीच हुई कुश्ती में अजय ने बाजी मारा। बलिया के संजय और घोसी के हरिवंश पहलवान के बीच हुई कुश्ती में संजय ने हरिवंश को पटकनी दी। मऊ के अतिरिक्त जौनपुर और आजमगढ़ के पहलवानों ने भी अपना दबदबा बनाया। इसके पहले जनपद के प्रसिद्ध सर्जन प्रेमा नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने कुश्ती दंगल का फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर उद्घाटन किया। डॉ. मद्धेशिया ने कहा कि कुश्ती कला हमारे देश की सबसे प्राचीन कलाओं में से एक है। आयोजक बसपा नेता दीपक डायमंड ने सभी पहलवानों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विंध्याचल सोनकर, बसपा प्रत्याशी धर्म सिंह, जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर, अमरनाथ चौहान, भोला यादव, हवलदार पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें