फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 2491 टीमें घर-घर से खोजेंगी कुष्ठ रोगी, दो सितंबर से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दो सितंबर से लेकर 15 सितंबर हर घर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे। विभाग की तरफ से इसके लिए 2491 टीम लगाई गई है। जागरूकता के लिए सीएमओ कार्यालय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

एक टीम में दो लोग रहेंगे, इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। इन सभी टीमों की निगरानी के लिए 494 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। इसी अभियान के दौरान दो साल से ऊपर के सभी लोगों की जांच की जाएगी। सातवें और 14वें दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें छूटे हुए लोगों की भी जांच की जाएगी। टीम संदिग्ध की पीठ, पेट, हाथ, पैर, की जांच करेगी। कोई भी मरीज संदिग्ध मिलने पर उसे पीएचसी और सीएचसी पर रेफर किया जाएगा। वही पर उनकी अंतिम जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर मरीज को दवा देकर उसका उपचार कराया जाएगा।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वकील अली और डॉ. राहुल आनंद राय ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. वकील अली ने कहा कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में हर घर टीम जाकर जांच करने का काम करेगी। टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ एक पुरुष स्वास्थ्यकर्मी होगा। दोनों टीमें घर पर मार्किंग करेगी। इससे मानिटरिंग टीम को जांच के दौरान पता करने में आसानी होगी। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध पाए जाने पर उसको पीएचसी और सीएचसी पर रेफर किया जाएगा। वहीं पर संदिग्ध की फाइनल जांच होगी।
विज्ञापन

अभी 46 कुष्ठ रोगी का हो रहा उपचार
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि जनपद में पिछले साल 21 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया गया था। इस दौरान 647 संदिग्ध पाए गए थे, जिसमें फाइनल जांच में 46 मरीजों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें