मऊ। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पर गुरुवार को आरओ जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सिंह ने रामअवध सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राम अवतार जायसवाल, यूपीसीवी के लिए सर्वेश सिंह, उत्पल राय, उदयभान निर्विरोध निर्वाचित हुए।
भाजपा के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा बधाई देने वालों का ताता लग गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने राम अवध सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किए। इस दौरान पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, आनंद सिंह, अखिलेश तिवारी, विजय राजभर, संजय पांडेय, सुबाष सिंह, प्रवीण गुप्ता, दीनबंधु राय, मदन सिंह, पीसीएफ के विकास मल्ल, फतेहबहादुर सिंह आदि रहे। सरसेना संवाददाता के अनुसार गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के चुनाव में चेयरमैन का चुनाव जितने पर रामअवध सिंह का नगर में स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया । इसके बाद शाम 5 बजे विजय जुलूस निकाला गया। इस मौके पर उनके साथ राम अवतार जायसवाल , प्रभुनाथ यादव, अश्वनी सिंह , प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह , केदारनाथ वर्मा, दिनेश सिंह ,अजीत कुमार सिंह, अमरजीत यादव आदि रहे ।