फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद को हराकर मुबारकपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर मुहल्ला स्थित मदरसा शमसुल उलूम के परिसर में चल रहे चैंपियन ट्राफी बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन बुधवार की देर रात सेमीफानल एवं फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुबारकपुर की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियन ट्राफी को अपने नाम कर लिया। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में मुबारकपुर की टीम ने मुहम्मदाबाद को कांटे के टक्कर में हराकर फाइनल में जगह बनाया। खैराबाद की टीम ने घोसी को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में खैराबाद की टीम मुबारकपुर को हराकर विजेता बनी। एकल मुकाबले के फाइनल में पहुंचे मुबारकपुर के अजीत ने घोसी के अरशद को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर हराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक शोएब निजामी, आकीब सिद्दीकी ,खुर्शीद खान,डॉ. नजमुद्दीन कादरी, मेराजुद्दीन अंसारी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें