फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी विकास खंड क्षेत्र के मझवारा बाजार में मौजूद लिटिल स्टेप पब्लिक स्कूल में मंगलवार की शाम क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर उत्सव का आनंद लिया। साथ ही विजयी बच्चों को विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्रिसमस के अवसर पर विद्यालय परिसर में क्रिसमस कार्निवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावकों ने ने भी आयोजित कला प्रदर्शनी में बढ़चढ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक तन्मय राय और संयोजक कैलाश नाथ राय ने पुरस्कृत किया। कुर्सी प्रतियोगिता में बच्चों के अभिभावको ने भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य एस विश्वास, सोनिया विश्वास, निधि केसरवानी, विनिता गुप्ता, मीना राय, शेफाली राय, शालिनी राय सहित सभी अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें