मंडलायुक्त के निर्देश पर मंडलीय जांच टीम ने बुधवार को क्षेत्र के गोंठा में घर-घर जाकर शौचालय का निरीक्षण किया।
मंडलीय टीम के जांच अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा तथा राजेश चौहान ने गोठा गांव में घर-घर जाकर शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोठा गांव ओडीएफ की तरफ बढ़ रहा है। गांव में 713 शौचालय का निर्माण हो चुका है। 96 प्रतिशत शौचालय पूर्ण हो गया है। जांच टीम के अधिकारी गोंठा गांव मे शौचालय निमार्ण की खामियां घर-घर जाकर पता करते दिखे। लेकिन कहीं भीखामिया नहीं मिली। जांच टीम ने ग्राम प्रधान वंदना गुप्ता के कार्यो की सराहना किया। अधूरे शौचालयों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।