फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा राष्ट्र क्रांतिकारी संगठन के तत्वावधान में सर्वसमाज तथा ओबीसी के लोगों ने एससीएसटी एक्ट के विरोध मेें जुलूूूस निकाला। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिमेष मिश्र ने कहा कि जातिवादी वोट की राजनीति में राजनेताओं ने वोट बैंक की राजनीति से शुरू कर दी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग एक होकर पूर्ण बहुमत की सरकार लाए ताकि निर्विरोध राष्ट्र का विकास तथा युवाओं को रोजगार गरीब को महंगाई से निजात मिले, लेकिन जनता के साथ ठीक उल्टा हुआ। जनता महंगाई से तबाह है। रोजगार मिला नहीं। लेकिन एससीएसटी एक्ट लाकर सवर्ण ओबीसी के साथ अन्याय और प्रशासन की धन उगाही का प्रशासन लागू हुआ। प्रवीण शास्त्री ने कहा कि चारों तरफ उग्र आंदोलन और विरोध के बाद भी सरकार की आंख बंद है। यह तानाशाही सरकार को रसातल में ले डूबेगी। राहुल सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सरकार पालन करें वरना हम सब सड़क पर उतरेंगे। इस अवसर पर जयेंद्र सिंह, स्वराज सिंह, रानू, पुनीत सिंह, सुधांशु सिंह, कृष्णा सिंह, नजीर, राहुल दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें