फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां हर क्षेत्र में बजा रही हैं डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के झंडे गाड़ रही हैं। चाहे वह खेल का मैदान हो अथवा देश की सरहद की रक्षा का। ऐसी ही एक होनहार बेटी है अंतिका प्रकाश। जो जिमनास्ट में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

जिले के मुगेसर गांव निवासी ओमप्रकाश राय की बेटी अंतिका प्रकाश ने जिम्नास्ट के रूप में स्थापित हुई है। अंतिका नोएडा में बच्चों को योगाभ्यास के साथ जिम्नास्ट की ट्रेनिंग दे रही हैं। वह इस समय खेलो इण्डिया खेलो की जज भी हैं। दोहरीघाट आईं अंतिका ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है। कहा कि आज धन कमाने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी घातक हो रही। ऐसे में प्राणायाम और आसन योग की क्रियाएं स्वस्थ एवं सुखी रख सकती हैं।
अंतिका ने कहा कि मेरा सपना है कि हमारे जिले की पहचान खेल से भी हो। ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को खेल में राष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान दिलाना मेरा संकल्प है। कहा कि महिलाओं को भी अब स्वयं स्वावलंबी होना होगा उन्हें अपनी ताकत को पहचानना होगा। इस दौरान उन्होंने योग ओर जिमनास्टिक क्रियाएं भी दिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें