फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण कर दिया सेक्रेटरी को निलंबित करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत गोद लिए गांव खुखुंदवा का शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शौचालयों का कार्य पूर्ण न मिलने पर उन्होंने एडीओ पंचायत के साथ ग्राम प्रधान को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही शौचालयों की सूची पेश न कर पाने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया। इस दौरान डीएम ने चेतावनी दिया कि यदि 25 मार्च तक गांव को मिले सभी शौचालय पूरे नहीं हुए तो राज्य स्वच्छता मिशन के तीनों जिला समन्यवकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस दौरान डीएम ने स्वयं फावड़े से शौचालय का गड्डा खोद कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखुंदवा को राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत जिलाधिकारी द्वारा गोद लिया गया है। इसके चलते डीएम पूर्व में इस गांव में दो बार चौपाल लगा चुकें हैं। चौपाल लगाने के दौरान डीएम ने शौचालय और गांव के अन्य अधूरे विकास कार्यो को शीघ्र पुरा करने का आदेश दिया था। बताते चले खुखंदवा गांव को पूर्व में 36 शौचालय दिए गए थे। डीएम के द्वारा पूर्व में लगाई गई चौपाल और निरीक्षण में 25 शौचालय पूरे नहीं मिले थे। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में कुल 160 शौचालय दिए गए थे, उक्त शौचालयों को बनाने के लिए विभाग द्वारा 19 लाख 20 हजार रुपया भी जारी कर दिया गया। बाबजूद इसके अब तक शौचालय निर्माण का कार्य काफी खराब मिला। इसको जिलाधिकारी ने काफी गंभीरता से लिया और ग्राम प्रधान गीता कन्नौजिया के प्रतिनिधि राम निवास कन्नौजिया को कड़ी फटकार लगाई, प्रधानपति के साथ-साथ एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह को भी लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश खंड विकास अधिकारी कोपागंज को दिया। साथ ही सेक्रेटरी शिव कुमार लाल श्रीवास्तव को निलंबित करने का आदेश डीपीआरओ (जिला पंचायत राज्य अधिकारी) को दिया। डीएम ने जिला स्वच्छता मिशन के तीनोंजिला समन्यवकों को चेताया की यदि 25 मार्च तक गांव के सभी शौचालय पूर्ण नहीं हुए तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। चौपाल के दौरान गांव में तीन कुपोषित बच्चों के मिलने पर डीएम गंभीर दिखे, विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि वो एक माह के अंदर बच्चों के वजन को बढ़ाए । उक्त तीनोंकुपोषित बच्चों में बिस्किट और केला वितरण किया गया। चौपाल के अंत में स्वयं जिलाधिकारी द्वारा कंहैया के खे त में शौचालय के गढ्डे की खुदाई कर स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस दौरान जिला पंचायत राज्य अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी नायब तहसीलदार सदर जिला सूचना अधिकहरी के अलावा राजस्व विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी कर्मचारी के अलावा ग्राम प्रधान योगेश राय रामअवतार दिनेश राय सहित अनेकों रहे। डीएम के इस एक्शन से ब्लॉक के संबंधित अन्य गांवों के ग्राम प्रधानों और सचिवों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें