फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने से बिफरे भाजपा के जिला मंत्री बैधे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। परिजनों सहित अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भाजपा के जिला मंत्री अशोक राजभर ने कुछ साथियों के संग बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को हटाने की मांग कर डाली।धरना स्थल पर भाजपा नेता ने स्थानीय प्रशासन द्वारा कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग के साथ एसडीएम हटाओ तहसील बचाओ का नारा दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता व ग्रामसभा कंधरापुर के पूर्व प्रधान अशोक राजभर ने कहा कि तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।ग्रामसभा कंधरापुर में सरकारी जमीन पर दशकों से छोटी जातियों के घरों का गंदा पानी नाली के माध्यम से बहता है। उस हिस्से को गांव के ही एक भूमाफिया को जमीन के बदले हस्तांतरण करने में लगे हैं जिसकी वजह से दर्जनों लोंगो घरों की पानी निकासी अवरुद्ध हो जाएगी। आरोप लगाया कि एसडीएम वर्तमान ग्राम प्रधान को अपने साजिश में लेकर यह अवैध कार्य केवल एक आदमी को लाभ पहुंचाने की नियति से कर रहे हैं। इसका गांव वालों ने विरोध किया तो इनके द्वारा ग्राम प्रधान से मेरे और हमारे लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। राजभर ने कहा कि जब तक मुकदमा और एसडीएम अपना आदेश वापस नहीं ले लेते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में रामबिलास गुप्ता,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी,राजेश यादव,राजू,राजकिशोर चौहान, जयराम यादव, नआंदू राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें