फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़वरा मल के समीप स्थित नहर में सोमवार की सायं एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे लोंगो ने उसकी पहचान पहाड़ीपुर खिरिया निवासी रामप्रवेश पुत्र बाबूराम के रूप में हुई।आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी तो लोग मौके पर जाकर उसे उठाकर घर ले आएं।घर वालो की माने तो रामप्रवेश बीमारी से पीड़ित था और गूंगा भी था।घर वालो ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पहाड़ीपुर गांव निवासी रामप्रवेश(25)पुत्र बाबूराम दोपहर के बाद अपने घर से लगभग एक किलोमीटर उत्तर नहर की पटरी पकड़कर शौच करने गया था।शाम को लगभग चार बजे कुछ लोग जब गांव के बाहर गए तो नहर के नाले में एक शव उतराया पड़ा था।जब लोगों ने उसे उठाकर देखा तो सन्न रह गए। सूचना पाकर रामप्रवेश के घर वाले उसे उठाकर लाये और उसका दाह संस्कार कर दिया। अभी उसकी शादी नही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें