फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के 21 दिन बाद भी छात्रों को नहीं मिली मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुए 21 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक छात्र-छात्राओं को बोर्ड से मार्कशीट नहीं मिली है। इस समय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में परेशान छात्र-छात्राएं कॉलेजों और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में 32544 और इंटरमीडिएट में 31419 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के 21 दिन बाद भी कॉलेजों तक मार्कशीट नहीं भेजी जा सकी है।
इंटरमीडिएट के बाद अन्य कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश लेने के लिए अंक पत्र और प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली है। छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। वहीं, छात्र-छात्राएं मार्कशीट के लिए विद्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होने वाली मार्कशीट में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार परीक्षार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट पर पानी और धूप का असर नहीं होगा।
नई मार्कशीट न केवल फटने और भीगने से बचेगी, बल्कि इसके रंग और सुरक्षा फीचर भी खास होंगे। धूप में मार्कशीट हल्के लाल रंग में दिखाई देगी, जबकि छांव में वह अपने सामान्य रूप में दिखेगी। मार्कशीट की बनावट इस तरह की गई है कि ओवरराइटिंग करना आसान नहीं होगा।
इस संबंध में छात्र प्रियांशु यादव, साहिल कुमार, रविंद्र प्रसाद, शिवम पांडेय का कहना है कि रिजल्ट घोषित हुए 21 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली है। विद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि बोर्ड की तरफ से मार्कशीट भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें