फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रात में घर से नाराज होकर निकला, सुबह मंदिर में मिला युवक का शव; थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई घटना

Fri, 15 May 2026 03:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में थाने से 500 मीटर दूर कोपेश्वरी मंदिर में युवक का फंदे पर लटकता शव मिला। उसके पिता के मुताबिक रात में कहासुनी के बाद घर से नाराज होकर निकला था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित कोपेश्वरी माता मंदिर में शुक्रवार को एक युवक का शव मंदिर में कुर्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने जब युवक को इस स्थिति में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र दोस्तपुरा निवासी 26 वर्षीय सौरभ सोनकर के रूप में हुई। युवक बृहस्पतिवार की देर शाम घर में कहासुनी होने के बाद नाराज होकर घर से निकला था। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कोपेश्वरी माता मंदिर में शुक्रवार की तड़के एक युवक का शव पंखे से लटकता मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए।

इस बीच दोस्तपुरा निवासी मूलचंद्र सोनकर ने आकर मंदिर में मृत युवक की पहचान अपने बड़े बेटे सौरभ सोनकर के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार की देर शाम कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से बाहर निकला था। उसकी पहले से इस तरह की आदत से उन्हें इस घटना का बिल्कुल अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें