फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम स्कूल में दंत परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में गुरुवार को एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 11 वीं के छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क इलाज कर दवाएं दी गई। इस दौरान छात्रों को अपने-अपने दांतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम देवीप्रसाद पाल द्वारा किया गया। निदेशक राकेश गर्ग ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा हर साल छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। बताया कि अमूमन बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसके कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में बैक्टीरिया का प्रभाव शुरू हो जाता है और दांतों में सड़न होने लगता है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसीक्रम में यह दंत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में डॉ. असगर अली ,डॉ.अजय सिंह, डॉ. उत्तरा सिंह, डॉ. एम. असलम, डॉ. एम फैसल, डॉ. गुल हसन खान तथा उनके सहयोगियों की देखरेख में हुई। चिकित्सकों ने बच्चों को दांत की बेहतर देखभाल करने के तरीकों को बताया। शिविर में प्रधानाचार्य पूनम तिवारी सहित समस्त स्कूली स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें