फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर योगदान देने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी के पुत्र आजम अंसारी ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने वाले व्यापारियों में अजय साहू, शाह आलम कुरैशी, मुहम्मद अशरफ, शारिक अहमद और रविश तिवारी को सम्मानित किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय फल मंडी में मतगणना स्थल प्रस्तावित है, इसके चलते जिले का फल एवं सब्जी व्यापार लगभग एक महीना प्रभावित रहेगा। ऐसे में फल एवं सब्जी व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। कहा कि खाद्य विभाग व्यापारियों को सर्वे और छापेमारी के दौरान उत्पीड़ित कर रहा। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं और उनका सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर जफर अहमद, तारीक अंसारी, जावेद अहमद, सौरभ बरनवाल, आशीष वर्मा, भोला सोनकर, शकील अहमद, असरफ भाई, अखिलेश मद्धेशिया, अजय बरनवाल, अजय कुमार गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, शाह आलम कुरैशी, बबलू ठठेरा, फिरोज अहमद, नंदकिशोर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल तथा संचालन अध्यक्ष वस्त्र व्यापार मंडल रविश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें