मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में पांचवे दिन शिविरार्थी छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला। साथ ही एक निजी अस्पताल में रक्तदान से होने वाले फायदे और इसके तौर तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में कॉलेज के क्रीडांगन में पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। मलिन बस्तियों की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान शेख अब्दुल्लाह, मुहम्मद जैद, शेख राशिद, श्यामजी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो