फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के जरिए धर्मसभा में सहयोग देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राममंदिर निर्माण हेतु शुक्रवार को संकल्प जन जागरण बाइक रैली भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। रैली भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र गुप्ता और विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में कस्बे से होते हुए कई गांवों में पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने लोगों से राममंदिर निर्माण के लिए सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

बाइक रैली शुक्रवार की सुबह 10 बजे ओडियाना बाजार से शुरू हुई, जो कि कोपागंज बाजार होते हुए चेलाराम का पुरा, कोपाकोहना, भदसामानोपुर, खुखुंदवा, काछिकाला, कसारा लैरो दोनवार होते हुए करीब 30 गांवों में पहुंची। जहां बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए 25 नवंबर अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में भाग लेने की अपील की। रैली में रवी गुप्ता, पवन कुमार, सूरज शर्मा, शिव, अभिषेक वर्मा, दीनबंधु गिरी आदि मौजूद रहे।
दोहरीघाट। विश्व हिंदू परिषद के नगर संगठन मंत्री आचार्य श्यामजी पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाल कर
25 नवंबर को अयोध्या धर्मसभा मे जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही राम भक्तों को संदेश देकर भारी संख्या में अयोध्या कूच करने का आग्रह किया। इस दौरान विनोद वर्मा, विनय जायसवाल, ऋषिराज मिश्रा, बबलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें