फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवलमुनि की तपोभूमि देवलास पर सूर्य षष्ठी के अवसर पर लगे पौराणिक मेले में दूसरे दिन बुधवार को भाजपा नेता अजय जायसवाल ने मंगलवार की सुबह स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अजय जायसवाल के साथ उनके सहयोगी मौजूद रहे। समाजसेवी ने मेले परिसर में आए दूर दराज के दुकानदारों से गंदगी न फैलाने की अपील किया। बोले यह जिले का पौराणिक मेला है। जो दिन और रात एक सप्ताह तक चलता है इसमें सुरक्षा और स्वच्छता पर हम सबको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिससे यह तीर्थ स्थल स्वच्छ रहे उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मेला चलेगा प्रतिदिन सुबह हम सभी सहयोगियों के साथ साफ सफाई करते रहेंगे। इस दौरान डॉ. राममूरत यादव, अनुराग यादव, बृजेश गुप्ता, श्याम सुंदर पांडेय, संतोष सिंह, चंदन चौबे, राजू विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें