फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरहुरपुर-बंदी कला मार्ग बदहाल, वाहन सवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। सुरहुरपुर- बंदीकला मार्ग का मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगी है। साथ ही जगह जगह गहरे गढ़डे बन गए है। जिससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है। बावजूद खस्ताहाल पड़े सड़क को दुरस्त कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 20 साल पूर्व सात किमी सुरहुरपुर-बंदीकला मार्ग का निर्माण कराया गया था। दो दशक बीत जाने के बाद विभाग द्वारा मरम्मत कार्य न कराने के चलते सड़क वर्तमान में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर न केवल उखड़ने लगी है। यहीं नहीं हर दो-तीन फीट के अंतराल पर सड़क पर गहरे गढ़डे बन गए है। बारिश से इन गढ़डो में पानी भरने के चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी के बीच निकलने को मजबूर हो रहे है। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी राम प्रकाश यादव, सुरेश यादव, सकू प्रधान, जुबैर सहित अन्य ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर उन लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों के अलावा जिले के आला अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत करने के बाद सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें