मऊ। विश्व स्तनपान दिवस के समापन पर मंगलवार को इनरव्हील क्लब संस्था द्वारा नगर के एक निजी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. एकिका सिंह मौजूद रही।
जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रसव के एक घंटे बाद माता नवजात को स्तनपान करा सकती हैं। नवजात के 6 माह तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। इससे शिशु न केवल स्वस्थ्य रहता हैं, बल्कि मृत्युदर में 20 प्रतिशत, निमोनिया और दस्त रोग की समस्या 15 प्रतिशत कम की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन डा. माला मित्तल द्वारा किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष नुपूर अग्रवाल, नीलम सरार्फ, मधु कपूर, पदमा मिश्रा, रंजना जालान, शरद टंडन, अंजू सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहीं।