फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग नगर पंचायत से वसूल करेगी चोरी से जल रहे स्ट्रीट लाइट का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर में वर्तमान में जल रही स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल इन लाइटों को जलाने के लिए नगर पंचायत ने बिजली विभाग से कनेक्शन नहीं ले रखा है, जिसकी जानकारी होने पर बिजली विभाग के अधिकारी नगर पंचायत को नोटिस देकर बिजली बिल वसूल करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत वलीदपुर में दो करोड़ 22 लाख की लागत से 16 वार्डों में 207 स्ट्रीट लाइट लगाई थी, हालांकि इसमें वर्तमान में केवल 30 लाइटें ही जल रही है। नियमानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर पंचायत को बिजली निगम से मीटर कनेक्शन लेना होता है। इसके विपरित नगर पंचायत ने इसके लिए बिजली विभाग से कोई कनेक्शन नहीं लिया गया, बल्कि सितंबर 2017 से ही बिना कनेक्शन के सभी स्ट्रीट लाइट को जला रही थी, हालांकि एक माह बाद ही इसमें 177 स्ट्रीट खराब हो गई, लेकिन 30 लाइट अभी जल रही है। नगर पंचायत द्ववारा बिना कनेक्शन के स्ट्रीट लाइट जलाने का खुलासा बिजली विभाग को शनिवार को अमर उजाला में वलीदपुर में 177 स्ट्रीट लाइटें खराब शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने हुई। खबर को संज्ञान में लेते हुए मुहम्मदाबाद गोहना फीडर के जेई राजेंद्र यादव ने इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ नगर पंचायत को नोटिस देने का निर्णय लिया। जेई का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा विभाग से नगर पंचायत में पेयजल सप्लाई के एक ओवरहेड टैंक के मोटरपंप के लिए कनेक्शन लिया है, जिसका बिल नगर पंचायत को हर माह भेजा जाता है। लेकिन नगर पंचायत में जल रही स्ट्रीट लाइट के कोई कनेक्शन नहीं लिया गया। इसकी जांच कराकर नगर पंचायत को नोटिस जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें