फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय कुमार अध्यक्ष, विष्णु बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्राफा मंडल मऊ का वार्षिक चुनाव रविवार को नगर के राजाराम का पुरा स्थित स्व.महेशचंद्र आर्य के आवास पर चुनाव अधिकारी प्रहलाद वर्मा के देखरेख में आयोजित हुआ। चुनाव में सर्राफा मंडल को मजबूत बनाने के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित दूसरे पदों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष के लिए विजयकुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष पद पय विष्णु कुशवाह को चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर उदय प्रताप आयर, महामंत्री मनीष कुमार वर्मा, उपमंत्री के लिए जवाहर चौहान और आय व्यय निरीक्षक पद के लिए रामाधार यादव को सर्वसम्मती से चुना गया। चुनाव के बाद रमेशचंद्र आर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं पूर्व पदाधिकारी उदयप्रताप आर्य ने पिछले साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष विजयकुमार सर्राफ ने मंडल के सभी सदस्यों का अभार प्रकट किया। इस मौके पर शारदानंद्र वर्मा, जमुना प्रसाद, राजेंद्र प्रताप, विजय प्रताप, प्रमोद कुमार वर्मा, अनिल कुमार, कुमार उपध्याय, त्रिभुवन सर्राफ, जितेंद्र सर्राफ, राजेंद्र कुमार वर्मा, रामबचन स्वर्णकार, हरी यादव, वीरेंद्र चौहान, कपूरचंद्र वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें