फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. अलगू राय की मनी पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। साहित्य, राजनीति ,कला और समाजवाद के प्रबल पुरोधा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. अलगू राय की 51वी पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक कर्मभूमि अमिला में मनाई गई।
विज्ञापन

पुण्यतिथि केे मौके पर ग्राम सभा की ओर से गांव के पश्चिमी चौक स्थित शहीद स्तंभ के पास विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि देवेंद्र राय ने पं. अलगू राय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में सत्यम राय ,राम प्रसाद चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,पूर्व चेयरमैन राजा सोनकर ,डॉ सीताराम कुशवाहा आदि ने अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया । इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा गायक हरिकेश यादव ने रहले पूज्य पं. अलगू ए बाबू ,मनवा में बसल रहे गांधी गिरी ए बाबू गीत सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश राय एवं कार्यक्रम संयोजन रामप्रवेश राय ने किया। इस अवसर पर युगेश राय ,अभय शंकर राय ,अरुण राय ,मु.हनीफ ,अब्दुल कादिर ,बंटी गुप्ता ,जोखन विश्वकर्मा ,प्रभात राय ,राधेश्याम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें