फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए युवाओं को पार्टी से जोड़े: विनोद राय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। शहर के भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को मिलेनियम वोटर अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुुए नए युवाओं को मतदाता बनाकर पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित पार्टी बैठक में मुख्य अतिथि विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी से रूबरू कराने के लिए कार्यकर्ता अपने स्तर पर प्रयास करें। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकें। वहीं जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्त ने पार्टी की सफलता में युवाओं के महत्व को बताते हुए कहा कि युवाओं की बदौलत ही पार्टी ने विगत चुनावों में निरंतर सफलता हासिल की है। इस लिए पार्टी की ओर से मिलेनियम अभियान के तहत 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाकर पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम के जिला प्रवासी पुरुषार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओं को नए मतदाता बनाने का लक्ष्य बताते हुए पार्टी के इस अभियान की रूपरेखा रखी। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र राय शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मदनचंद्र देववंशी ने किया। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलज सिंह, सुनील यादव, दिव्येंदु राय, अमन राय, विजयशंकर सिंह, पारसमणि सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें