फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल वितरण के लिए महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। सर्द हवाओं के बीच भीषण ठंड की मार झेल रहे गरीब वर्ग के लोगों के लिए तहसील पर आए कंबलों का वितरण न किए जाने से क्षुब्ध गुलाबी सेना ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्वह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर मीरा यादव के नेतृत्व में गुलाबी सेना की सदस्य धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के गरीबों में बांटने के लिए 1265 कंबल तो खरीदा गया है। लेकिन माननीयों के आने पर बांटने के लिए उसे तहसील भवन में सहेजकर रखा गया है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। कंबल आने और बांटने की बजाय रखे जाने की जानकारी अखबार से मिलने पर गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव शुक्रवार को गरीब महिलाओं के साथ तहसील पर पहुंच, प्रशासन के विरूद्घ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मीरा यादव ने कंबल वितरण की मांग पर अड़ी रही। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह द्वारा सोमवार को कंबल बांटने का आश्वासन दिया। इस पर मीरा यादव और उनके साथ धरने बैठी दर्जनों महिलाएं शांत हुई, और धरना समाप्त की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सविता देवी, चानमती देवी, देवंती देवी, ललिता देवी, लक्ष्मीना देवी, ममता, सीमा, सुमन, सुशीला, कुसमी देवी, रीता, शिवकुमारी, ज्ञांति देवी, प्रभावती देवी, गुड्डी, पन्ना देवी, मीना परमजोतिया आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें