फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जनवरी के मध्य होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्ष 2018 की इंटरमीडिएट की द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर 2017 से 13 जनवरी 2018 के मध्य कराया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षक अपने साथ आधार कार्ड अथवा मान्य पहचान पत्र ले आएंगें जिसकी छाया प्रति प्रधानाचार्य अभिलेख के रूप में अपने पास सुरक्षित रखेगें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा सीसीटीवी वीडियो रिकार्डिंग, मोबाइल रिकार्डिग के अंतर्गत सम्पन्न कराई जाए। इस रिकार्डिंग की क्लिप (रिकार्ड) अपने विद्यालय में सुरक्षित रखें। आवश्यकता पड़ने पर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। सभी प्रधानाचार्य निर्धारित समयावधि में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रयोगशाला को ठीक करा लें। परीक्षा समय से संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें