फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव और रकौली गांव में गुरुवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में जिले के साथ, गैर जिले से आकर पहलवानों ने प्रतिभाग किया। साथ ही पूरे दमखम के साथ अपने दांव पेंच से विरोधी को पस्त कर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बड़ा गांव में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को गांव के प्रधान रामगोपाल यादव ने अंगवस्त्रम देकर कर संमानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता में देवानंद यादव भलया तथा अजगरा के अशोक यादव की कुश्ती बराबर पर छूटी। इसीक्रम में रमाशंकर यादव तथा हवलदार यादव, राजेश्वर यादव तथा चंद्रभान यादव की कुश्ती बराबर की रही। इस अवसर पर रामचरन यादव, मुकेश राय, सिंटू राय, वीरबहादुर राय, चंद्रप्रकाश राय, प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहें।
बढु़आ गोदाम संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक क्षेत्र के रकौली गांव में गुरुवार को ब्रह्मचारी महराज की कूटी पर मेला और विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला और प्रदेश स्तर के पहलवानों ने भाग लिया। साथ ही अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। लोगों ने पुरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता और मेले का आनंद उठाया। प्रतियोगिता में मनोज पहलवान रकौली ने जितेंद्र पहलवान करमपुर को चीत कर विजेता बनें। बलिया जिले से आए मोती पहलवान को अजीत पहलवान रकौली ने चीत कर विजेता बनेे । इसीक्रम में प्रमोद पहलवान रकौली ने गुड्डू पहलवान बलिया को चित कर विजेता बने। गांव के लोग इसे सामुहिक रूप हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराते हैं। इसमें सत्यनारायण सिंह, मनोज दोनवार, विजय सिंह, विनय कुमार सिंह, फूलचंद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें