फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी विभागों पर बकाया चल रहा 200 करोड़ का बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की तरफ से सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को तमाम नोटिस जारी करने के बाद भी जिले के विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से बिजली बिल का बकाया जमा नहीं कराया जा सका है। जबकि वित्तीय वर्ष बीतने में चार दिन ही शेष हैं। लेकिन जिले के विभिन्न सरकारी विभागों पर कुल 200 करोड़ का बिजली बिल बकाया चल रहा है। महकमे की तरफ से बड़े सरकारी विभागों के कार्यालयों का विद्युत विच्छेदन करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के साथ ही बकाया बिजली बिल जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। शासन की तरफ से गत वर्ष चलाई गई एक मुश्त समाधान योजना के तहत अधिक से अधिक बिजली बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया था। लेकिन सरकारी विभाग उदासीन बने रहे। जिले में सरकारी विभाग 200 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। नोटिस देने के बाद भी विभाग की तरफ से गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अकेले पुलिस विभाग पर ही 1.15 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग पर डेढ़ करोड़ रुपया, नगर पंचायत 12 लाख, नगरपालिका पर 24 लाख बकाया चल रहा है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 35 लाख बकाया है। अन्य सरकारी विभागों पर भी बकाया चल रहा है।
मार्च माह में चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में बिजली विभाग की तरफ से बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिजली बिल जमा न करने की स्थिति में कनेक्शन काट दिया जा रहा है। अभी हाल ही में जिला अस्पताल कालोनी का बिजली बिल बकाया होने के चलते बिजली काट दी गई थी। अधिकारियों की माने तो बिजली बिल बकाएदारों द्वारा मार्च माह तक बिजली जमा न करने की स्थिति में संबंधित सरकारी कार्यालयों की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें