फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 20 मिनट की बारिश से गिरा एक डिग्री पारा, गर्मी और उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को दोपहर के बाद बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम में बदलाव से किसानों के चेहरे खिल गए। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होते रहने के चलते गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम मेें बदलाव दिखा। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक बारिश होती रही। अचानक आई बारिश के दौरान राहगीराें और दुपहिया वाहन चालकाें को भीग कर हुए जाते देखा गया। वहीं नगर के प्रमुख मार्ग के दोनों तरफ बनी दुकानाें के सामने खड़े होकर लोग बारिश बंद होने का इंतजार करते दिखे। तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मधुबन: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें