फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ सभागार में मंगलवार को स्वच्छता को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले में सभी सीएचसी-पीएचसी में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया, साथ ही अस्पताल में मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने मेडिकल वेस्ट को लेकर कई अस्पताल लापरवाही बरत रहे है। कहा कि अस्पताल में मेडिकल वेस्ट को बेहतर करने के साथ सभी 9 सीएचसी तथा 38 पीएचसी में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करे। चेताया कि साफ सफाई बेहतर न होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि स्वच्छता को लेकर चिकित्सा इकाई तथा समुदाईक स्तर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके संचालन के लिए ब्लॉक स्तर पर टीम भी गठित की गयी है। इसमें स्वाथ्य विभाग केचिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति केसदस्यों की सहभागिता होगा। वहीं यूनीसेफ डीएमसी सरोज राना ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए परिषदीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां बच्चों को हैंडवाश के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिले के सीएचसी-पीएचसी प्रभारी को अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया जाएगा। बैठक में डॉ. एम लाल, डॉ. पीके राय, सरोज राना, अजय सिंह, दुर्गाप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें