फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पदों के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान होगा। मतदान के लिए पुस्तकालय भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं मतदान के लिए 227 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। अध्यक्ष और महामंत्री सहित तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मतदान के बाद अपराह्न ढाई बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम ने बताया कि मतदान के समय सभी अधिवक्ताओं को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी नवीनतम परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई अधिवक्ता मतदान में भाग नहीं ले सकेगा।
सीओ नगर आलोक जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए पद्मनाथ सिंह और जवाहरलाल प्रजापति के बीच सीधा संघर्ष होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेमचंद राय और विजय कुमार मिश्र तथा जावेद अहमद के बीच टक्कर होगी। महामंत्री पद के लिए विद्यानिधि उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, रामबचन यादव और सत्यराम यादव के बीच काटे का चुनाव होगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओ के बीच काफी गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें