फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ-इंदारा वाया भटनी होकर गुजरीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा रेलखंड के गौतम स्थान स्टेशन से पूर्व रविवार को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के चलते ट्रैक में आई गड़बड़ी दूसरे दिन सोमवार को भी ट्रेेनों का संचालन प्रभावित रहा। इससे आधा दर्जन ट्रेनों को बदले रूट से ही सफर करना पड़ा। यहीं नहीं गाजीपुर रूट से निकलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, रक्सौल आनंद बिहार एक्सप्रेस सहित पांच जोड़ी ट्रेनें भटनी-मऊ रूट के जरिए अपने अपने निर्धारित स्टेशनों के लिए निकलीं।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन प्रभावित होने से नियमित स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मऊ जंक्शन पहुंचकर ट्रेनों को पकड़ना पड़ा। इसके चलते दूरदराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ताप्ती गंगा ट्रेन के डिरेल होने से मऊ-वाराणसी रेलखंड पर से नियमित ट्रेनों के अलावा गाजीपुर, बलिया रूट की ट्रेनों का संचालन से स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। वहीं बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर अन्य दिनों के अपेक्षा ज्यादा ट्रेनों के गुजरने के चलते फाटक दिन में कई बार बंद होने से जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें